फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhath Puja in Chhattisgarh 2025: Chhath Puja taking place in Naraiya pond for 40 years

Chhath Puja in Chhattisgarh: नरैया तालाब में 40 वर्षों से हो रही है छठ पूजा, व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

Mon, 27 Oct 2025 09:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 09:44 PM IST
सार

Chhath Puja in Chhattisgarh: सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा चार दिनों के अपने अनुष्ठान के तीसरे दिन को पूरा करते हुए आज सोमवार संध्या अर्घ्य के साथ नरैया तालाब छठ घाट में धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन
Chhath Puja in Chhattisgarh 2025: Chhath Puja taking place in Naraiya pond for 40 years
व्रतियों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Chhath Puja in Chhattisgarh: सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा चार दिनों के अपने अनुष्ठान के तीसरे दिन को पूरा करते हुए आज सोमवार संध्या अर्घ्य के साथ नरैया तालाब छठ घाट में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन









सजे हुए सुंदर घाट और व्यापक इंतजामों के साथ हजारों की भीड़ में टिकरापारा के नरैया तालाब में भी हजारों छठ व्रतियों ने संध्या अर्घ्य दिया । नरैया तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि 40 वर्षों से इस तालाब में छठ पूजा की जाती है, जब शहर में सिर्फ आमा तालाब और व्यास तालाब में छठ पूजा होती थी तब से यहां छठ व्रती महिलाएं छठ पूजा कर रही हैं। कई परिवार की तीसरी पीढ़ी यहां पूजा करने आती हैं। 
विज्ञापन





वीरेंद्र दुबे ने बताया कि नगर निगम की ओर से लगातार सहयोग मिलता है और बेहतर साफ सफाई की व्यस्वस्था का प्रयास निगम और समिति के सदस्य करते हैं। समिति के लोगों ने नगर निगम की  साफ सफाई पर प्रशासन का और सुरक्षा के लिए पुलिस का धन्यवाद दिया। घाट में स्वागत द्वार, लाइट, टेंट, भंडारा की व्यवस्था की गई है। कल 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed