{"_id":"6a9dc786a10c0c94fd0e6d3a","slug":"check-your-name-in-the-voter-list-jhajjar-news-c-17-1-rtk1057-916825-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर 2026: मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें : एसडीएम विशाल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर 2026: मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें : एसडीएम विशाल कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने का कार्य जारी है। एसडीएम विशाल कुमार ने पात्र नागरिकों से प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना व परिवार के अन्य पात्र सदस्यों का नाम और विवरण जांचने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं, जिनका निपटान 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 नवंबर को होगा। एसडीएम ने बताया कि नाम दर्ज नहीं होने पर पात्र नागरिक फॉर्म-6, जबकि नाम, पता, आयु या फोटो आदि में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन करा सकते हैं। मृत, अपात्र या स्थानांतरित मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है।
उन्होंने नागरिकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई कराने की अपील की। मतदाता सूची संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।