फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Central Delhi Queens win final match; Purva Sivach shines.

सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने जीता आखिरी मैच, पूर्वा सिवाच चमकीं

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 02 Sep 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। महिला प्रीमियर लीग के आखिरी लीग क्रिकेट मैच में सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने जीत दर्ज की। उन्होंने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 41 रनों से हराया। इस मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की खिलाड़ी पूर्वा सिवाच ने नाबाद 30 रन बनाए।
यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। गेंदबाजी में पूर्वा सिवाच ने एक ओवर में 12 रन दिए, पर कोई विकेट नहीं ले सकीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 97 रन ही बना पाई। बल्लेबाजी में पूर्वा सिवाच ने 30 गेंदों में एक चौके की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। वह झज्जर जिले के गांव पहाड़ीपुर की निवासी हैं।
विज्ञापन

पूर्वा सिवाच ने नाॅर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ पहले मैच में 20 रन बनाए थे। उन्होंने सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ पहले मैच में चार विकेट हासिल किए। नाॅर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 21 रन बनाए और एक विकेट लिया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ पहले मैच में पूर्वा ने 25 रन बनाए और एक विकेट चटकाया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 22 रन बनाए और दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed