Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   car collides with a container truck

हाईवे पर कंटेनर से टकराई कर्नल की कार, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
car collides with a container truck
फोटो 26जेएनडी30-नागरिक अस्पताल में घायल कर्नल डॉ. देबंजन शाह को रेफर करते हुए। संवाद
जींद। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर कालवा गांव के पास वीरवार दोपहर बाद ओवरटेक करते समय कार कंटेनर से टकराकर पलट गई। हादसे में उधमपुर कमांड अस्पताल में कार्यरत कर्नल डॉ. देबंजन शाह, उनकी पत्नी, सात महीने की बच्ची और चालक घायल हो गए। कर्नल की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी कर्नल डॉ. देबंजन शाह वीरवार को उधमपुर से अपनी ब्रेजा कार में परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। कार और कंटेनर दोनों दिल्ली की ओर जा रहे थे। कालवा गांव के पास ओवरटेक करते समय कार आगे चल रहे कंटेनर से टकराई और पलट गई। हादसे में कर्नल के अलावा उनकी पत्नी सोमदत्ता, बच्ची और चालक सुनील घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से सभी को नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कर्नल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। उनकी पत्नी, बच्ची और चालक भी उनके साथ दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल से हादसे की सूचना मिलने पर वह नागरिक अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक घायलों को रेफर किया जा चुका था। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। शुक्रवार को कर्नल के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed