{"_id":"6223aec8ba5c9e137e540ee3","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd234984225","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से दो की मौत, एक घायल
खुर्जा। नेहरूपुर चुंगी के पास शुक्रवार शाम को पिकअप की टक्कर से दो मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
देहात थाना क्षेत्र के किर्रा निवासी प्रभात कुमार (24) की नेहरूपुर चुंगी के पास वेल्डिंग की दुकान थी। शुक्रवार को एक पिकअप गाड़ी मरम्मत के लिए आई थी। दुकान पर काम करने वाले रामनरेश और उसका भाई रविंद्र दुकान गाड़ी में मरम्मत करने लगे। इसी दौरान चालक ने पिकअप चला दी, जिसमें प्रभात समेत तीनों युवकों पर गाड़ी चढ़ गई। घटना सूचना पर पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रभात को मृत घोषित कर दिया गया और रामनरेश और रविंद्र को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह उपचार के दौरान रविंद्र की मौत हो गई और रामनरेश की हालत गंभीर है। वहीं खुर्जा कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-----------
कैंटर की टक्कर से बग्गी की दो घोड़ियों की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी।
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के दशहरा गांव में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बग्गी की दो घोड़ियों की मौत हो गई। वहीं बग्गी सवार युवक घायल हो गए, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगढ़ जनपद के थाना चंडौस के गांव इमलेहरा निवासी ओमप्रकाश और रिंकू घोड़ा-बग्गी चलातें हैं। वह शुक्रवार शाम को खुर्जा के पहासू रोड स्थित एक मैरिज होम में बारात चढ़ाने के लिए आए थे। यहां से देरशाम व बारात चढ़ाकर गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव दशहरा के निकट पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार आए एक कैंटर ने बग्गी को टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर बग्गी में लगी दो घोड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और वह दोनों घायल हो गए।