फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

पुलिस चौकी इंचार्ज समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
police - फोटो : amar ujala
पुलिस चौकी इंचार्ज समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

छतारी। थाना क्षेत्र के गांव चौढेरा स्थित आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने चौकी इंचार्ज समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुछ दिन पूर्व एक युवती के अपहरण के मामले में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हालांकि पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। मृतक युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। शुक्रवार देर शाम थाना क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा स्थित आम के बाग में ग्रामीणों कोे युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना पर सीओ डिबाई वंदना शर्मा, तहसीलदार शिकारपुर नीरज कुमार द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त चौढेरा नगला बंजारा निवासी विक्की (22) पुत्र गीतम सिंह के रूप में की गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक विक्की के खिलाफ पांच अप्रैल को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने 11 अप्रैल को युवक और युवती को बरामद कर लिया था। मृतक के परिजनों की माने तो पंड्रावल चौकी इंचार्ज एसआई राजकुमार मिश्रा ने युवती को बरामद किया था और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। मृतक के पिता गीतम सिंह के मुताबिक 15 अप्रैल को चौकी इंचार्ज का फोन आया कि उनका लड़का विक्की भाग गया है। इसके बाद शुक्रवार को जानकारी मिली कि आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला है। पिता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज और युवती के परिजनों ने मिलकर विक्की की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पंड्रावल चौकी इंचार्ज राजकुमार मिश्रा, लड़की के परिजन रामदास, अरविंद, चमन, सुशील, रोहित, निर्मल और सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed