फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Asmita Wushu District-Level Women's League to be held on September 6.

6 सितंबर को अस्मिता वुशू जिला स्तरीय महिला लीग का आयोजन

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 01 Sep 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अस्मिता वुशू जिला स्तरीय महिला लीग का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 6 सितंबर को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना में होगी। इसका लक्ष्य महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन

आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला सचिव परवीन कुमार ने तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल को प्रतियोगिता का निमंत्रण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर चांद राम, रमेश खन्ना, हन्नी धनखड़, सनम खन्ना और भरत उपस्थित रहे। वुशु एसोसिएशन से जुड़े अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की महिला खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। खिलाड़ियों की वजन जांच सुबह 6 बजे से 8 बजे तक की जाएगी। मुख्य मुकाबलों का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा वुशू एसोसिएशन के सचिव अनिल विज उपस्थित रहेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम मेहर सिंह खटकर भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। उपाध्यक्ष राजीव डागर भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। विभिन्न जिलों के जिला सचिव, वुशु खेल से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशिक्षक भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed