फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Army Recruiting 5100 ran, passed, only 361

सेना भर्ती में दौड़े 5100, पास हुए सिर्फ 361

Mon, 19 Dec 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Army Recruiting 5100 ran, passed, only 361
सेना में भर्ती होने के लिए बीम लगाते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल में देशभक्ति का जज्बा लेकर युवा सेना मेें भर्ती होने के लिए खूब दौड़े। एआरओ भर्ती के तीसरे दिन फर्रुखाबाद और सीतापुर जिले के युवाओं की भर्ती हुई। 6200 में से 5100 युवकों ने आमद दर्ज कराई, जिसमें  361 युवकों को विभिन्न पदों के लिए पास घोषित किया गया।
विज्ञापन



सोमवार को राजपूत रेजीमेेंट सेंटर के  करियप्पा मैदान पर हो रही रैली भर्ती के तीसरे दिन युवाओं की संख्या में बढ़ी।  कड़ाके की सर्दी के बावजूद रात 2 बजे ही युवा लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


रात से ही शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया सोमवार देर शाम तक चलती रही। युवाआें को टोकन देने के बाद बुलावा पत्र का बार कोड स्कैन किया गया। सब कुछ ठीक पाए जाने पर युवकों को अलग-अलग ग्रुप में बांटकर माशर्लिंग क्षेत्र में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती के लिए सबसे पहले सोल्जर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, ट्रेडसमैन और टेकिभनकल सोल्जर के पदों पर भर्ती देखने आए युवकों की दौड़ करवाई गई। ग्रुप में अधिक अभ्यर्थियों को दौड़ाए जाने से युवक ट्रैक पर गिरकर चुटहिल होते रहे।

दौड़ में पास होने वाले युवकों को पीएफटी क्षेत्र में बैलेंसिंग, गड्ढा, कूद के लिए ले जाया गया। यहां से पास हुए युवाओं को अगले सत्र की परीक्षा के लिए पास घोषित किया गया। सेना भर्ती अधिकारी कर्नल जेएस धनोवा ने बताया कि सोमवार को 6700 में से 5100 युवकों ने भर्ती स्थल पर आमद करवाई थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 361 युवकों को विभिन्न पदों के लिए पास घोषित किया गया।

इन्होंने बताया कि पास हुए युवकों का मेडिकल टेस्ट बरेली मेें 3 से 12 जनवरी तक होगा। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर मंगलवार को सीतापुर जिले की सदर व मिश्रिख तहसील क्षेत्र में रहने वाले युवकों की भर्ती की जाएगी।

भर्ती अधिकारी कर्नल जेएस धनोवा ने बताया कि मंगलवार की भर्ती के लिए 6875 युवकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जीडी सोल्जर के पद पर 4044, क्लर्क के लिए 1369, सोल्जर टेक्निकल के लिए 343, सोल्जर एनए के लिए 175, सोल्जर टेक्निकल के लिए 944 युवकों ने आवेदन किया है।

फर्रुखाबाद। बीएसएनएल की सेवाएं दिनों दिन बाधित होती जा रही हैं। सेना भर्ती में कागजातों को स्कैन करने के लिए हाई स्पीड ब्राडबैंड कनेक्शन के न चलने से सैन्य अधिकारियों को प्राइवेट कनेक्शन लेने को मजबूर होना पड़ा है।

भर्ती अधिकारी कर्नल जेएस धनोवा ने बताया कि भर्ती शुरू होने से पहले बीएसएनएल से दो ब्राडबैंड कनेक्शन लिए गए थे। हाई स्पीड के कनेक्शनों के न चलने के  कारण भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान हो रहा था।

उन्होंने बताया कि बीएसएनएल के नेट के न चलने के कारण प्राइवेट कंपनियों के सिम लेकर काम चलाया जा रहा है। इन्होंने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया गया लेकिन व्यस्तता के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
 

फर्रुखाबाद। भर्ती प्रक्रिया में कोई धांधली न हो इसके लिए करियप्पा मैदान पर तीसरी आंख का पहरा लगाया गया है। मैदान पर आठ सीसीटीवी कैमरों से हर कोने पर नजर रखी जा रही है।

ट्रैक पर दौड़ने के लिए युवकों के बीच कोई युवक बाहर से आकर न घुसे इसके लिए कैमरों को ट्रैक के किनारे लगाया गया है। इंटरनेट से जुडे़ कैमरों का प्रसारण सेंट्रल कमांड दिल्ली तक किया जा रहा है। भर्ती अधिकारी कर्नल जेएस धनोवा ने बताया कि मैदान पर भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।



फर्रुखाबाद। भर्ती देखने आए युवकों को बरगलाने के लिए दलाल सक्रिय हो गए हैं। भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए पुलिस के अलावा मिलेट्री पुलिस, जीएमपी और इंटेलीजेंस के लोग सक्रिय हैं। खुफिया सूत्रों की मानें तो भर्ती देखने आए युवकों के बीच कुछ लोग अपने आप को एआरओ मुंबई का अधिकारी बताकर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। इनको पकड़ने के लिए जाल बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed