फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Anger over the death of a sanitation worker, employees submitted a memorandum to the EO.

सफाई कर्मचारी की मौत पर आक्रोश, कर्मचारियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 30 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Anger over the death of a sanitation worker, employees submitted a memorandum to the EO.
फोटो-51: बहादुरगढ़ में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन देते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी।
बहादुरगढ़। नगर परिषद झज्जर में दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान एक सफाई कर्मचारी की मौत के बाद कर्मचारियों में आक्रोश है। कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपकर मृतक के परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि 27 अप्रैल को नगर परिषद झज्जर के आह्वान पर चल रही भूख हड़ताल में शामिल पैरोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारी राजेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कर्मचारियों और यूनियन ने इसे आंदोलन के दौरान हुई मौत बताते हुए दुख और आक्रोश जताया है।
विज्ञापन


संघ के प्रधान राजेश और अमित कुमार का कहना है कि राजेश मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे और इसी दौरान उसकी जान चली गई। उन्होंने मृतक को आंदोलन का शहीद बताते हुए परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का समाधान 30 अप्रैल तक नहीं किया गया तो सभी सफाई कर्मचारी बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed