फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भय्यूजी ने एक महीने पहले कहा था खुद को गोली मार लूंगा, 17वें दिन सामने आए एक करीबी का दावा

Sat, 30 Jun 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 30 Jun 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
An Unknown person claimed Bhayyuji maharaj had said a month ago that the will shoot himself
bhayyuji maharaj

भय्यूजी महाराज की खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने के 17वें दिन एक बेनाम चिट्ठी पुलिस के हाथ लगी है। 15 पन्नों की यह बेनाम चिट्ठी डीआईजी हरिनारायणचारी के पास गुरुवार को पहुंची। उसी दिन भोपाल से इंदौर आकर भय्यूजी महाराज के एक करीबी सेवादार ने एक पुलिस अधिकारी से मुलाकात की। इस सेवादार का दावा है कि खुदकुशी से एक महीने पहले अस्पताल में भय्यूजी महाराज से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि तब भय्यूजी महाराज ने उनसे कहा था कि बेटी कुहू और पत्नी आयुषी के बीच जारी विवाद से वह बहुत तनावग्रस्त थे। वे तनाव को सहन नहीं कर पा रहे थे। भय्यूजी ने कहा था कि वे खुद को गोली मार लेंगे। हालांकि पुलिस ने ऐसे किसी सेवादार से मिलने की बात को नकार दिया है। 



डीआईजी हरिनारायणचारी ने चिट्ठी की सत्यता की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। चिट्ठी में लिखा है कि वह भय्यूजी महाराज का विश्वसनीय सेवादार है लेकिन उसकी हत्या की जा सकती है इसलिए उसने अपना नाम नहीं बताया है। उसने पत्र में लिखा है कि वह महाराज का सच्चा सेवादार था और उनकी मौत का राज जानता है। और वह चाहता है कि भय्यूजी को मौत तक पहुंचाने वाले को सजा मिले। 

'भय्यूजी से आईसीयू में मिला था'

An Unknown person claimed Bhayyuji maharaj had said a month ago that the will shoot himself

मीडिया की खबरों के मुताबिक पुलिस सूत्रों के बताया है कि भय्यूजी महाराज के उस तथाकथित करीबी सेवादार ने अधिकारियों से कहा कि खुदकुशी के एक महीने पहले भय्यूजी महाराज की तबीयत खराब हो गई थी। वे विजय नगर के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे, तब वे उनसे मिलने पहुंचे थे। उस समय भय्यूजी महाराज की पत्नी डॉ. आयुषी भी वहां मौजूद थीं। 

इस दौरान बहुत कम समय के लिए उन्हें भय्यूजी महाराज से अकेले में बात करने का मौका मिला। तब भय्यूजी महाराज ने उन्हें पत्नी और बेटी के बीच चल रहे विवाद के बारे में बताया और कहा था कि अब वे और ज्यादा तनाव नहीं झेल सकते। सेवादार ने कहा कि भय्यूजी महाराज ने कहा था कि वे खुद को गोली मार लेंगे। सेवादार के अनुसार तब उन्होंने भय्यूजी को धीरज धरने को कहा। कुछ दिनों बाद वे आयुषी को समझाने आश्रम स्थित घर भी गए थे। लेकिन आयुषी ने उनकी बात को संजीदगी से नहीं लिया। नतीजतन भय्यूजी की कही बात सही साबित हो गई। 

इस करीबी ने भय्यूजी के फैसले के बारे में डॉ. आयुषी को भी बताया

An Unknown person claimed Bhayyuji maharaj had said a month ago that the will shoot himself

बेनाम चिट्ठी में लिखी बातें और करीबियों द्वारा दी गई जानकारी में समानता 

डीआईजी को मिली चिट्ठी और भय्यूजी के करीबियों द्वारा बताई गई बातें मिलती-जुलती हैं। इस चिट्ठी में लिखा है कि भय्यूजी को खाने और पहनने में क्या पसंद था। वे किन बातों से खुश होते थे। वे क्या चीजें थी जिससे भय्यूजी नाराज हो जाते थे। यह सारा ब्यौरा छोटे-छोटे संवादों के जरिए दिन, वार और तारीख के साथ लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
An Unknown person claimed Bhayyuji maharaj had said a month ago that the will shoot himself

चिट्ठी में भय्यूजी महाराज और उनकी पत्नी डॉ. आयुषी के बीच होने वाली कुछ बातचीत भी लिखी गई है। जिसमें आयुषी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। खत में लिखा है कि जिस दिन से डॉ. आयुषी से भय्यूजी ने शादी की उसके बाद से ही उनकी जिंदगी में उथल-पुथल शुरू हो गई थी। आयुषी ने जहां भय्यूजी को परिवार वालों से अलग करना शुरू कर दिया था वहीं  बेटी कुहू से भी दूरी बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। चिट्ठी में कुछ ऐसे विवाद का भी जिक्र है जिससे भय्यूजी महाराज सेवादारों के सामने खुद को लज्जित महसूस करने लगे थे। 

विज्ञापन
An Unknown person claimed Bhayyuji maharaj had said a month ago that the will shoot himself
- फोटो : Special Arrangement

पुलिस जांच में शामिल होंगी करीबी द्वारा कही गई बातें 

जानकारी के मुताबिक पुलिस इस करीबी सेवादार की बातों को भी जांच में शामिल करेगी। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कोई पुलिस को आधिकारिक रूप से बयान दे तो पुलिस तथ्य जुटाकर भय्यूजी को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। बिना किसी के बयान और तथ्य के इस मामले में किसी पर भी कोई कार्रवाई होना संभव नहीं है। इस केस में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस ने अब तक किसी को दोषी नहीं माना है। पुलिस को फिलहाल भय्यूजी महाराज की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed