फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   अनुराधा बाली से फिजा तक का सफर

अनुराधा बाली से फिजा तक का सफर

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नाम : अनुराधा बाली (हरियाणा की पूर्व असिस्टेंट एडवोकेट जनरल)।
विज्ञापन

दिसंबर 2008 : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र चंद्रमोहन से निकाह किया। चंद्रमोहन कालका से विधायक और हरियाणा के तत्कालीन डिप्टी सीएम थे।
चंद्रमोहन ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन किया। उन्होंने अपना नाम चंद्रमोहन से बदलकर चांद मोहम्मद और अनुराधा बाली का नाम बदलकर फिजा रख लिया।
चंद्रमोहन की पहली शादी 18 साल पहले सीमा के साथ हुई थी। अक्तूबर 2008 से लापता चल रहे चंद्रमोहन 7 दिसंबर 2008 को चंडीगढ़ में मीडिया के सामने आए और फिजा से निकाह का खुलासा किया।
हरियाणा की सियासत में हलचल हुई और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंद्रमोहन को कैबिनेट से हटा दिया।
काफी दिनों तक चांद मुहम्मद और फिजा साथ रहे। बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया।
06 अगस्त 2012 : मोहाली स्थित आवास में फिजा की सड़ी-गली लाश मिली।


यूं सुर्खियों में आई थीं अनुराधा बाली उर्फ फिजा

प्यार का इजहार :
7 दिसंबर, 2008 : लगभग 45 दिन बाद अपनी नई पत्नी फिजा (अनुराधा) के साथ चंडीगढ़ पहुंचे चांद मोहम्मद (चंद्रमोहन) ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया। इस दौरान दोनों धर्म परिवर्तन कर निकाह कर चुके थे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रमोहन चांद मोहम्मद बन चुके थे, जबकि अनुराधा बाली फिजा।
विज्ञापन


मोहब्बत की सजा :
9 दिसंबर : भजनलाल अपने इस उप मुख्यमंत्री रहे बेटे को अपने परिवार और जायदाद से बेदखल कर दिया।

प्रतिक्रिया : पछतावा नहीं
16 दिसंबर : चांद मोहम्मद और फिजा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। कितनी ही मुसीबतें क्यों न आए, उनका प्यार कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण का आरोप :
28 जनवरी, 2009 : फिजा ने कहा- कुछ लोगों ने मारपीट के बाद चांद का अपहरण कर लिया है। चंद्रमोहन के भाई, पिता और पहली पत्नी पर अपहरण कराने का आरोप लगाया।

आत्महत्या की कोशिश :
29 जनवरी 2009: चांद और फिजा के बीच दूरियां बढ़ीं। चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद के घर से चले जाने से दुखी फिजा ने एंटी डिप्रेशन दवा की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की। चिकित्सकों के अनुसार, वह एल्प्रेक्सजोल की छह मिलीग्राम यानी 25 गोलियां खाई थीं।
मोहाली के फेज-11 थाने में फिजा उर्फ अनुराधा बाली के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा 309) का मामला दर्ज।

पछतावा :
31 जनवरी 2009 : चांद ने कहा, उन्हें अपनी पहली पत्नी सीमा और बच्चों की याद सता रही है। वह अपने घर लौटना चाहते हैं।
2 फरवरी : फिजा ने चांद पर उसका इस्तेमाल करने और भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

पुलिस में शिकायत :
16 फरवरी 2009 : फिजा के वकील ने मोहाली के एसएसपी से मिलकर चांद के खिलाफ शिकायत दी और चांद के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने को कहा।
19 फरवरी : फिजा ने पंजाब मानवाधिकार आयोग के समक्ष चांद मोहम्मद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
20 फरवरी : चांद ने पंजाब पुलिस को लंदन से फैक्स भेजकर कहा कि उनके लौटने से पहले कोई शिकायत दर्ज नहीं की जाए।
10 मार्च : हरियाणा पुलिस ने चंद्रमोहन को उस मामले में क्लीन चिट दी, जिसमें उनके खिलाफ फिजा ने शिकायत दर्ज करवाई थी
12 मार्च : पुलिस ने चंद्रमोहन के खिलाफ फिजा की ओर से दी गई शिकायत की फाइल बंद कर दी।

तलाक की पेशकश :
14 मार्च 2009 : चांद ने फिजा को पहले तलाक संबंधी एसएमएस भेजा, फिर फोन पर अपनी बात दोहराई। फिजा का आरोप- वह लंदन में हैं और चांद ने उसे फोन पर धमकी दी। चांद ने उससे कहा कि चुनावों के बाद उसे कोई नहीं बचा पाएगा।


फिर धर्म परिवर्तन :
28 जुलाई 2009 : चांद मोहम्मद दोबारा हिंदू धर्म अपनाकर चंद्रमोहन बन गए। हिसार के एक मंदिर में धर्मगुरुओं की उपस्थिति में हिंदू धर्म अपनाया। कहा- ‘मैं अपने समुदाय से खेद प्रकट कर चुका हूं। मुझे समझ में आ चुका है कि फिजा से शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी’।


फिजा ने बनाई थी नई पार्टी
जून 2011 : अनुराधा बाली उर्फ फिजा ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘फिजा-ए-हिंद’ बनाने की घोषणा की।
तब फिजा ने कहा था कि वह राजनीति के जरिए ही राजनीति की परिभाषा बदल देंगी।

पड़ोसियों से नोक-झोंक
फिजा का उसके पड़ोसियों से भी किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता था।
जून 2012 : मोहाली पुलिस ने फिजा को पड़ोसियों से गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया था।
जनवरी 2012 : बच्चों के ग्राउंड में खेलने को लेकर फिजा और उसके एक पड़ोसी के बीच हाथापाई हुई थी।

‘राजनीतिक शोषण’ की शिकार महिलाएं
5 अगस्त 2012: गीतिका शर्मा आत्महत्या मामला, दिल्ली
सितंबर 2011: भंवरी देवी अपहरण व हत्याकांड, जोधपुर
दिसंबर 2010: शीलू (नाबालिग) दुराचार मामला, बांदा
अक्तूबर 2007: शशि हत्याकांड, फैजाबाद
23 अक्तूबर 2006: कविता चौधरी हत्याकांड, मेरठ
9 मई 2003: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड, लखनऊ
20 मार्च 1999 : कुंजुम बुद्घिराजा हत्याकांड, दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed