फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   8th class board exam result declared

कहीं बंटी मिठाई तो कहीं बजा ढोल

Sun, 03 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 03 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
8th class board exam result declared
63 पद भरने के लिए लिखित परीक्षा 17 जनवरी को हुई थी।

मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। कुछ ऐसे ही हौसलों की उड़ान भरी है। कठुआ जिला के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने, जिन्होंने आठवीं कक्षा के वार्षिक परिणामों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही मेरिट सूची में विद्यार्थियों के बल पर स्कूल का नाम दर्ज करवाने वाले स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। कहीं मिठाईयां बांटी गईं, तो कहीं ढोल की थाप पर शिक्षक और विद्यार्थी एक साथ झूमे।

विज्ञापन


लगातार दूसरे वर्ष मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाने वाले रिगवेदा कांवेंट स्कूल में जमकर जश्न मनाया गया। स्कूल की करमजीत कौर ने मेरिट सूची में तीसरा नाम दर्ज करवाया। वह डाक्टर बनना चाहती हैं। वहीं कार्तिक पठानिया ने छठी पोजिशन हासिल की, जो सफल बिजनेसमैन बनना चाहते हैं। स्कूल प्रधानाचार्य और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की खुशी पर मिठाईयां बांटी। वहीं आरएस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट मोड़ के विद्यार्थियों का भी मेरिट सूची में नाम शामिल रहा। स्कूल की करुणा शर्मा और नेहा देवी ने आठवीं और नौवीं पोजिशन हासिल की।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने बताया कि स्कूल की 41 डिस्टिंशन आई हैं। विद्यार्थियों को मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।
होली फैमिली कांवेंट स्कूल नगरी के नितिका सैनी ने दसवीं पोजिशन हासिल की। मेरिट सूची में इंफेंट जीसस स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीएमपी हायर सेकेंडरी स्कूल दियालाचक की मेरिट सूची में इतिशा चौधरी और गुरजीत कौर ने भी नाम दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टाईनी स्कॉलर्स स्कूल के दस विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। स्कूली बच्चे जमकर नाचे और खुशी मनाई। टाइनी स्कालर स्कूल की छात्रा कनन पांचवें स्थान पर रही और भविष्य में डाक्टर बनना चाहती हैं। आठवीं में पांचवीं पोजिशन पाने का श्रेय वह अपने स्कूल टीचर्स के साथ-साथ परिजनों और भगवान को देती हैं। कनन ने बताया कि उन्होंने शिक्षा सत्र शुरू होते ही टाप टेन में स्थान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया था और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की। वहीं अक्षित डोगरा ने छठी पोजिशन हासिल की और वह भी भविष्य में डाक्टर बनने की चाहत रखते हैं।

उन्होंने कहा कि वह गरीब और जरूरमंद लोगों की मदद करना चाहते हैं और छठी पोजिशन ने उनके इस लक्ष्य की पहली सीढ़ी पार करवा दी है। आगे भी वह इसी क्रम को बरकरार रखना चाहते हैं और टाप फाइव में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

सातवें स्थान को प्राप्त करने वाली कुसुम बडयाल ने कहा कि उन्होंने पूरे साल मेहनत की और उस फल उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया और शिक्षकों ने भी उन्हें हर कदम पर मदद की। उनका लक्ष्य भविष्य में डाक्टर बनना है। समृद्धि गुप्ता ने कहा कि वह डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत के साथ साथ शिक्षकों के साथ और परिवार की सपोर्ट के साथ वह आठवें स्थान पर आई हैं। वह दसवीं में टाप फाइव में आने की कोशिश करेंगी। वहीं टाइनी स्कालर स्कूल में पढ़ने वाली मानसी अंडोत्रा ने भी अपने माता पिता की आर्थिक तंगी को पीछे छोड़ते हुए आठवीं पोजिशन हासिल की। मानसी भी आईएएस कर देश सेवा करना चाहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed