फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   87 polluting vehicles fined; 269 old vehicles impounded

प्रदूषण फैलाने वाले 87 वाहनों के चालान, 269 पुराने वाहन जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिले में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के 87 वाहनों के चालान किए गए हैं। संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों ने भी इन वाहनों को ईंधन देने से मना कर दिया गया है। निर्धारित आयु पूरी कर चुके 269 वाहनों को जब्त किया गया है। विभाग की ओर से वाहन चालकों को वैध पीयूसी प्रमाणपत्र रखने और निर्माण सामग्री को ढककर ले जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी वर्षा खांगवाल और हरियाणा के परिवहन आयुक्त के निर्देश पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप)-1 के तहत अभियान चलाया जा रहा है। वीरवार को जिला परिवहन अधिकारी रवीश हुड्डा के नेतृत्व में सहायक जिला परिवहन अधिकारी राजेश मलिक की टीम ने बहादुरगढ़ के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्रों की जांच की।
विज्ञापन

बिना तिरपाल ढकी निर्माण सामग्री ले जाने पर 46 वाहनों के चालान
जिला परिवहन अधिकारी रवीश हुड्डा ने बताया कि निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। सामग्री को बिना तिरपाल ढके ले जाने से सड़क पर धूल फैलती है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। ऐसे 46 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर रोक
डीटीओ रवीश हुड्डा ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों और वाहन संचालकों को उत्सर्जन मानकों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से जारी परामर्श में एक नवंबर से बीएस-6 उत्सर्जन मानक से कम मानक वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
फोटो-53: बहादुरगढ़ में पेट्रोल पंप पर वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रों की जांच करती परिवहन विभाग की टीम। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed