{"_id":"6a0723a5ae3795dae40a9a3a","slug":"26-councillors-pulled-down-vice-chairman-paleram-sharmas-chair-passed-a-no-confidence-motion-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-123725-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 पार्षदों ने गिराई वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा की कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 पार्षदों ने गिराई वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा की कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
फोटो-56:बहादुरगढ़ के नगर परिषद कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पास होने पर जीत की खुशी मनाते पार्
फोटो-56: फोटो-57: फोटो-58: फोटो-59:
-चेयरपर्सन सरोज राठी, वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा समेत छह पार्षद बैठक से नदारद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल 26 पार्षदों ने उनके खिलाफ मतदान किया। जिसके बाद उन्हें वाइस चेयरमैन पद से हटा दिया गया। वहीं वाइस चेयरमैन रहे राजपाल ने बीजेपी के पार्षदों पर बिकने का आरोप लगाया है।
राजपाल पर महिला पार्षदों के सामने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और विकास कार्यों को अटकाने जैसे गंभीर आरोप पार्षदों ने लगाए थे। अब नए वाइस चेयरमैन के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। छह माह के अंदर नए वाइस चेयरमैन के लिए चुनाव कराने का प्रावधान है। प्रस्ताव पारित होने के बाद पार्षदों ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई।
बैठक में प्राधिकृत अधिकारी जगनिवास ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करवाया। वोटों की गिनती के बाद अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सभी 26 मत पाए गए। किसी पार्षद ने प्रस्ताव का विरोध नहीं किया। इसके साथ ही राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा को वाइस चेयरमैन पद से पदमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
17 मार्च को 25 पार्षदों ने उपायुक्त को शपथ पत्र देकर वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। उसी आदेश के तहत शुक्रवार को यह बैठक बुलाई गई।
ये पार्षद रहे अनुपस्थित
बैठक में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी सहित छह पार्षद अनुपस्थित रहे। इनमें राजेश तंवर (वार्ड-6), प्रवीन छिल्लर (वार्ड-8), प्रवीन (वार्ड-22), राजपाल शर्मा (वार्ड-4) और सविता सैनी (वार्ड-14) शामिल हैं।
कांग्रेस व इनेलो के पार्षद तो मेरे खिलाफ पहले से ही थे। भाजपा के पार्षदों की खरीद-फरोख्त हुई है। ये बात तो मैंने एक माह पहले ही बता दी थी। मैं इस पूरे मामले में जल्द ही प्रेसवार्ता करके खुलासा करूंगा किसकी क्या डिमांड थी। वैसे समय आने पर इन्हें जनता ही जवाब देगी।
-- -राजपाल शर्मा, पूर्व वाइस चेयरमैन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
आज एडीसी की अध्यक्षता में नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक हुई थी। बैठक में 26 पार्षदों ने भाग लिया। सभी ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। राजपाल शर्मा को वाइस चेयरमैन के पद से मुक्त कर दिया गया है।
-- -संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।