फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth power on display: Thousands participate in 'Namo Yuva Run' held in Raipur, winners receive prizes

युवा शक्ति का प्रदर्शन: रायपुर में आयोजित ‘नमो युवा रन’ में हजारों की भागीदारी, विजेताओं को मिला इनाम

Sun, 21 Sep 2025 12:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 21 Sep 2025 12:26 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में हुई इस दौड़ में हजारों युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। रायपुर में यह मैराथन तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुँची।

विज्ञापन
Youth power on display: Thousands participate in 'Namo Yuva Run' held in Raipur, winners receive prizes
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने रायपुर से ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रविवार को आयोजित ‘नमो युवा रन’ ने युवाओं में फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश दिया। राजधानी रायपुर में हुई इस दौड़ में हजारों युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। रायपुर में यह मैराथन तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुँची, जबकि बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज मैदान से दौड़ की शुरुआत हुई और इसका समापन रीवर-व्यू रोड पर हुआ।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने रायपुर से ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर अरुण साव ने कहा कि देश का युवा स्वस्थ, सक्षम और नशे से दूर रहे, इसी उद्देश्य से यह दौड़ आयोजित की गई है। हम चाहते हैं कि हर युवा खेलों से जुड़े और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाए।
विज्ञापन


20 हजार युवाओं ने किया पंजीयन
खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने बताया कि रायपुर और बिलासपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए 20 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया। यह आयोजन उच्च शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग के सहयोग से हुआ। सुभाष स्टेडियम में समापन समारोह के दौरान विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पुरुष वर्ग में अर्जुन राय पहले, अक्षय कुमार दूसरे और चंद्रप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वंशिका पटेल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रूख्मणि साहू और चंचल यादव क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 25 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय को 10 हजार रुपए की राशि दी गई। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वालों को 5 हजार तथा छठे से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को 2-2 हजार रुपए मिले।


अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को मंच की अग्रिम पंक्ति में स्थान देकर सम्मान प्रकट किया। सम्मान पाने वालों में वेटलिफ्टर रूस्तम सारंग, हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, फुटबॉलर किरण पिस्दा, वॉलीबॉल खिलाड़ी दीपेश सिन्हा समेत कई नाम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed