{"_id":"65ce0a8b23d6a5b6b40e6763","slug":"youth-misdeed-woman-on-pretext-of-dropping-her-home-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: घर छोड़ने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, रास्ते में छोड़कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: घर छोड़ने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, रास्ते में छोड़कर हुआ फरार
Thu, 15 Feb 2024 06:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:29 PM IST
सार
अंबिकापुर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने सीतापुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने किसी काम से राधापुर सोसाइटी गई थी। वहां से जान-पहचान के व्यक्ति राजू बेक ने घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद वह राजू बेक की बाइक पर बैठकर आ रही थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि राजू बेक उसे घर न लाकर बनेया नर्सरी की ओर ले गया। वहां राजू बेक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद राधापुर बैरियर के पास पीड़िता को छोड़कर वह फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामल की जांच शुरू की। पुलिस टीम की तत्परता से आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी राजू बेक (35) ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया।
विज्ञापन