{"_id":"662922161881a59b5100fbff","slug":"youth-misdeed-minor-girl-in-raigarh-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: हाथ-पैर धोने गई नाबालिग लड़की को जबरन कमरे पर ले गया युवक, डरा-धमका कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: हाथ-पैर धोने गई नाबालिग लड़की को जबरन कमरे पर ले गया युवक, डरा-धमका कर किया दुष्कर्म
Wed, 24 Apr 2024 08:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 24 Apr 2024 08:45 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की पानी की टंकी के हाथ-पैर धोने गई थी। इस दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पानी टंकी के पास हाथ पैर धोने गई नाबालिग को डराते-धमकाते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की रिपोर्ट के पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने 22 अप्रैल को पूंजीपथरा थाना में सिकन्दर कुमार भारती (22) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उसकी बेटी 22 अप्रैल की शाम को कॉलोनी के पानी टंकी के पास हाथ पैर धोने गई थी। जहां से आरोपी युवक सिकन्दर भारती उसे अपने कमरे में गया और डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी करते हुए गिरफ्तारी के लिये तराईमाल में दबिश दी। आरोपी सिकन्दर कुमार भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया है। जिसकी विधिवत गिरफ्तारी कर कल आरोपी को आज ज्यूडिसियल रिमांड लेने न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
विज्ञापन