फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth dies in road accident in Raigarh

Raigarh: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से गई जान; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Aug 2024 11:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 Aug 2024 11:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
Youth dies in road accident in Raigarh
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर 12:43 बजे लैलूंगा की तरफ से आ रहा बाइक सवार युवक गेरवानी के पास पहुंचे ही थे, तभी स्टार ढाबा की तरफ अपनी दोपहिया वाहन मोड़ते समय वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाने की घटना से रायगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाईक सवार युवक लैलूंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसके पास मिले डाक्यूवेंट के अनुसार उसका नाम अंकित केरकेट्टा बताया जा रहा है। वह किसी काम के सिलसिले में रायगढ़ तरफ आ रहा था। इस बीच जब वह गेरवानी के पास पहुंचा ही था कि यह घटना घटित हो गई। बहरहाल सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत होने के बाद पूंजीपथरा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed