{"_id":"64d89e7ebfa34e2d67052a45","slug":"youth-dies-after-bike-and-dial-112-vehicle-collision-in-kabirdham-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Kabirdham : डायल 112 और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Kabirdham : डायल 112 और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की हुई मौत
Sun, 13 Aug 2023 02:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:43 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में डायल 112 और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, शिकायत के बाद 112 वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बोड़ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाइवे पर शनिवार रात एक बाइक और डॉयल 112 वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने डॉयल 112 वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात बोड़ला थाना क्षेत्र के अमलीटोला गांव निवासी विक्रम धुर्वे और गोविंदा निर्मलकर बाइक पर सवार होकर चोरभट्टी गांव से बोड़ला की ओर आ रहे थे। मोटर साइकिल को गोविंदा निर्मलकर चला रहा था। इस दौरान बोड़ला बाईपास पर डॉयल 112 वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटर साइकिल चालक गोविंद निर्मलकर को गंभीर चोट आई और पीछे बैठे विक्रम ध्रुवे को साधारण चोट आई।
दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गोविंद निर्मलकर (27) की मौत हो गई। हादसे में घायल विक्रम धुर्वे की रिपोर्ट पर डॉयल 112 के चालक चुम्मन लाल साहू के खिलाफ बोड़ला थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को मृतक गोविंदा निर्मलकर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।