फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth dies after being hit by trailer in Raigarh

Raigarh: ट्रेलर की चपेट में आने से दामाद की मौत, ससुर गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Fri, 06 Sep 2024 04:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Sep 2024 04:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, युवक का ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Youth dies after being hit by trailer in Raigarh
हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, युवक का ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया है। आरोपी ट्रेलर चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़र फरार हो गया। भूपदेवपुर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केराझर निवासी ब्यासदेव मांझी अपने ससुर  विश्राम मांझी को लेकर किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। बताया जा रहा है कि परसदा गांव के पास जिंदल डेयरी गेट के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने की तरफ से आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे ब्यासदेव मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके ससुर विश्राम मांझी घायल हो गए।
विज्ञापन


ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो जाने के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि दिलाने की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे इस मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी लगते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed