{"_id":"655201817eb64de6650d55e5","slug":"youth-died-in-collision-between-scorpio-and-bike-in-janjgir-champa-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa Accident: स्कार्पियो और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौत; स्कार्पियो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa Accident: स्कार्पियो और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौत; स्कार्पियो चालक घायल
Mon, 13 Nov 2023 06:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क,जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क,जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 13 Nov 2023 06:03 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में स्कार्पियों और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलाईं गांव में नेशनल हाईवे-49 पर स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो चालक को चोट आई है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, तिलाई गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर अकलतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक राकेश सूर्यवंशी (25) निवासी अमोदा का रहने वाला था। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे खेत में जा घुसी। स्कॉर्पियो चालक को भी चोट आई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन