{"_id":"66ab805509ba4085c102543d","slug":"youth-congress-leader-along-with-his-friends-reached-a-restaurant-with-sticks-and-vandalised-it-in-raipur-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में युवा कांग्रेस नेता की दबंगई: लाठी-डंडे लेकर दोस्तों के साथ पहुंचे रेस्टोरेंट, जमकर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में युवा कांग्रेस नेता की दबंगई: लाठी-डंडे लेकर दोस्तों के साथ पहुंचे रेस्टोरेंट, जमकर की तोड़फोड़
Thu, 01 Aug 2024 06:02 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:02 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव का दबंगई का मामला सामने आया है। वह अपने 10-15 दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद खाने के बिल को लेकर हुआ है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव का दबंगई का मामला सामने आया है। वह अपने 10-15 दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद खाने के बिल को लेकर हुआ है। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने वाले ज्यादातर लड़कों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। वे साथ लाठी-डंडे के साथ पहुंचे ही थे और तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के बाद ज्यादातर स्टाफ डर कर रेस्टोरेंट से बाहर भाग गए।
दरअसल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर 28 जुलाई को वुड आइलैंड रेस्टोरेंट सेरीखेड़ी में खाने के लिए अपने दोस्तों के साथ रात लगभग साढ़े 11 बजे पहुंचा हुआ था। इस बीच बिल देने की बात पर रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। देर तक झगड़ा चलने के बाद विवाद जैसे तैसे शांत हुआ। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट से चला गया, लेकिन युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर का गुस्सा शांत नहीं हुआ था।
रेस्टोरेंट के स्टॉफ पर गुस्साए राहुल ठाकुर ने 29 जुलाई शाम चार-पांच बजे के लगभग अपने 10-15 दोस्तों के साथ वुड आइलैंड रेस्टोरेंट पहुंचा। सभी लोग चेहरे पर कपड़ा बांधा हुए थे। रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जिन-जिन स्टाफ से बहस हुई थी उनको ढूढ़ने लगे। वहां मौजूद स्टॉफ को गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच रेस्टोरेंट में रखे सभी सामानों को तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर रेस्टोरेंट के मैनेजर युगेन कुमार सिन्हा ने मंदिर हसौद थाना पहुंच कर रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर और उसके दोस्त प्रथम चौधरी, हर्ष पटवा, पुष्पराज ठाकुर, संस्कार झा, यश चोपड़ा और अमित चौहान को गिरफ्तार किया है। मामले में कुछ लोग फरार हैं। इस घटना के बाद युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। इस घटना को लेकर जल्द ही कार्रवाई करेंगे।