फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   youth committed suicide by hanging himself after writing a suicide note In Raipur

रायपुर में युवक ने लगाई फांसी: आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कुछ महिलाओं और अधिकारियों के नाम

Fri, 18 Oct 2024 02:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 18 Oct 2024 02:08 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जो पुलिस के हाथों लग गई। मामले में अब पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
youth committed suicide by hanging himself after writing a suicide note In Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल, युवक घर में अकेला ही रहता था। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृत युवक का नाम प्रतीक सैम्युल है, जो कि पेशे से कंस्ट्रक्शन और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था। उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हैं। फिलहाल पुलिस ने सुसाइडल नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आत्महत्या की असली वजह सुसाइडल नोट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रतीक सैम्युल ने दो दिन पहले ही आत्महत्या की है। घर में अकेले रहने की वजह से आत्महत्या की जानकारी किसी को नहीं मिली। मृतक का मित्र जब उसके घर पहुंचा, तब उसने फांसी के फंदे पर लटकते हुए अपने दोस्त प्रतीक को देखा। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed