{"_id":"65cb62f3c9bfabba7208028e","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-in-janjgir-champa-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पेड़ पर फंदे से लटका हुआ युवक का शव, बेल्ट, कपड़े और टूटा हुआ मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पेड़ पर फंदे से लटका हुआ युवक का शव, बेल्ट, कपड़े और टूटा हुआ मोबाइल बरामद
Tue, 13 Feb 2024 06:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 13 Feb 2024 06:45 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के चांगोरी गांव में युवक ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम कान्हा पटेल (20) है। युवक ने आत्महत्या किस कारण से की है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, सड़क किनारे युवक के कपड़े, बेल्ट और टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, कान्हा पटेल अकलतरा थाना क्षेत्र के चांगोरी गांव का रहने वाला था। कान्हा पटेल की मां ने बताया की 12 फरवरी को गांव में किसी के घर सगाई कार्यक्रम में जाने के लिए सुबह घर से गया हुआ था। सगाई कार्यक्रम में खाना बनने के बाद दोपहर तीन बजे तक वहीं था। इसके बाद घर वापस नहीं आया। कान्हा शराब पीने का आदी भी था। रात को घर भी कभी-कभी नहीं आता, इस कारण से उसकी खोजबीन नहीं की।
विज्ञापन
गांव के सरपंच ने बताया कि वह जांजगीर से काम खत्म कर अपने घर रात करीब 10 बजे पहुंचा था। आज 13 फरवरी को सुबह गांव के लोगों ने देखा कि पेड़ पर फांसी के फंदे से कान्हा पटेल लटका हुआ है। सड़क किनारे कपड़ा, बेल्ट और मोबाइल मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन