फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth commits suicide by hanging in Jagdalpur

Jagdalpur: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटनास्थल से डायरी और बैग बरामद; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 Dec 2023 06:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Dec 2023 06:27 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एराकोट खोदरापारा में रहने वाले युवक ने पंडरीपानी के नजदीक एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया। बताया जा रहा है युवक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक, खोदरापारा निवासी सुकरू (30) रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह अपने घर से जगदलपुर बोरिंग गाड़ी में काम करने जाने की बात कहकर निकला हुआ था। रात को घर नहीं आने पर परिजनों ने भी उसके बारे में खोज खबर नहीं ली। सुबह पंडरीपानी के पास रहने वाले लोगों ने पेड़ में एक युवक का शव लटका देख आसपास के लोगों को सूचना दी। 
विज्ञापन


इसके बाद लोगों का जमावाड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दिया गया, जहां से शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया, इसके अलावा पुलिस को मौके से एक डायरी और बैग भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed