{"_id":"658d613fedbad982ae06d0c6","slug":"youth-commit-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-janjgir-champa-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजन बोले- नशे का था आदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजन बोले- नशे का था आदी
Thu, 28 Dec 2023 05:21 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 28 Dec 2023 05:21 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने नैला चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहरिया बाबा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव बरामद किया है। युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नैला थाना पुलिस को रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हुई है। गुरुवार सुबह 10 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान रवि कश्यप (21) निवासी इंदिरा नगर के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रवि नशे का आदी था। वह बुधवार की शाम को घर से निकला था, जिसके बाद रात में घर नहीं आया था।
विज्ञापन
नैला चौकी प्रभारी संगम राम ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी जांच की जाएगी। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।