{"_id":"63e638d1a8069ddd690a79ff","slug":"youth-berojgar-hair-dressing-salon-trending-in-chhattisgarh-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: युवा बेरोजगार हेयर ड्रेसिंग सलून कर रहा ट्रेंड, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: युवा बेरोजगार हेयर ड्रेसिंग सलून कर रहा ट्रेंड, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
Fri, 10 Feb 2023 06:06 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला नेटवर्क, बालोदा
अमर उजाला नेटवर्क, बालोदा
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 Feb 2023 06:06 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के गांव टटेंगा के एक युवा बेरोजगार का सैलून ट्रेंडिंग में है। ग्रेजुएट भूपेंद्र कौशिक रोजगार की तलाश में था लेकिन उसे रोजगार नहीं मिला तो सैलून खोलकर दुकान का नाम ही युवा बेरोजगार हेयर कटिंग सलून लिख दिया। जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
युवा बेरोजगार हेयर सैलून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा अंतर्गत ग्राम टटेंगा के एक युवा बेरोजगार का सैलून इन दिनों जमकर चर्चा में है इस युवा बेरोजगार का नाम भूपेंद्र कौशिक है और इसमें ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की है 22 वर्षीय भूपेंद्र कौशिक ने पहले तो रोजगार की तलाश की जब उसे रोजगार नहीं मिला तो अंत में उसने वही व्यापार अपनाया जो सेन समाज का पारंपरिक व्यापार है आज वह सैलून खोलकर व्यापार कर रहे हैं और उसने उस दुकान का नाम भी युवा बेरोजगार हेयर कटिंग सलून लिखा है जो कि इन दिनों बालोद जिले में ट्रेंडिंग पर है।
विज्ञापन
2500 रुपये की थी उम्मीद
युवा बेरोजगार हेयर कटिंग सैलून के संचालक भूपेंद्र कौशिक ने बताया कि उन्हें काफी लंबे समय तक 2500 रूपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता की उम्मीद थी जिसका वादा प्रदेश की सरकार ने किया था ।जब उसे रोजगार नहीं मिला तब उसने अंततः सैलून के व्यवसाय करने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि अभी वह सैलून के व्यवसाय में खुश है परंतु उन्हें सरकार से उम्मीदें थी भी उम्मीदें टूट गई है गुस्से में आकर उन्होंने अपने सैलून का नाम युवा बेरोजगार सैलून रखा है।
विज्ञापन
युवा बेरोजगार के साथ ठगी
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टुमन साहू ने बताया कि ग्राम में खुला है यह सैलून काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ है उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पर एक तो सरकार पहले वादा करती है फिर वादे से मुकर जाती है और जब उसका सिहासन डोल रहा है तब शासन को बेरोजगारों का ख्याल आ रहा है हमें पता है कि वही रटर उठाया जवाब मिलेगा कि हम समिति बनाएंगे जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। तब तक उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और युवा बेरोजगार हमेशा की तरह ठगे हुए रहेंगे।
विज्ञापन
सरकार को दिखाया आईना
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टुमन लाल साहू ने बताया कि इस युवा बेरोजगार ने आज अपने सलून का नाम युवा बेरोजगार रखा है इस बात का परिचायक है कि प्रदेश सरकार की नीतियों से सभी युवा बेरोजगार खासे परेशान हैं और विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम उन्हें देखने को मिलेगा उन्होंने कहा कि आज स्वरोजगार अपनाकर यह युवा बेरोजगार अपना जीवन यापन तो कर पा रहा है।