फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth arrested with 15 kg 716 grams of ganja, goods worth 2 lakhs including vehicle seized in Tilda Nevra

Tilda Nevra Crime News: 15 किलो 716 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन समेत 2 लाख का माल जब्त

Thu, 21 Aug 2025 06:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Aug 2025 06:03 PM IST
सार

रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 15 किलो 716 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय कुमार रोहरा को वार्ड नंबर 05 रोड के पास दोपहिया वाहन से रंगेहाथ पकड़ा गया।

विज्ञापन
Youth arrested with 15 kg 716 grams of ganja, goods worth 2 lakhs including vehicle seized in Tilda Nevra
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 15 किलो 716 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय कुमार रोहरा को वार्ड नंबर 05 रोड के पास दोपहिया वाहन से रंगेहाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और एक दोपहिया वाहन (CG/04/KT/2771) जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


19 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र में एक व्यक्ति बाइक से गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, सीएसपी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी और डीएसपी क्राइम संजय सिंह के निर्देशन में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय कुमार रोहरा (43 वर्ष), निवासी सिंधी कैम्प, तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान वाहन से 15 किलो 716 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 360/25, धारा 20B नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बरामद गांजा और वाहन को जब्त कर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed