{"_id":"68e1fc8104eba3cfa805691c","slug":"younger-brother-kills-elder-brother-over-land-dispute-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सरगुजा में जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सरगुजा में जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ किए वार
Sun, 05 Oct 2025 10:35 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:35 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को परिजनों के द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला निवासी मुन्ना राम पिता खीरू राम 60 वर्ष का अपने छोटे भाई ठाकुर राम से जमीन विवाद चल रहा था। वह अपने पिता व छोटे भाई से अलग रह रहा था। 2 अक्तूबर की रात मुन्ना राम का छोटा भाई ठाकुर राम अपने पिता के साथ वहां पहुंचा और जमीन को लेकर विवाद करने लगा। इसी बीच ठाकुर राम ने साथ लाए डंडे से बड़े भाई के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन