{"_id":"670bd7747581fe9715073f7d","slug":"younger-brother-killed-elder-brother-murdered-him-over-a-trivial-matter-in-kondagaon-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट, मामूली बात को लेकर कर दिया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट, मामूली बात को लेकर कर दिया कत्ल
Sun, 13 Oct 2024 07:52 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:52 PM IST
सार
कोंडागांव में केशकाल थाना क्षेत्र के चिखलाडीही गांव में दो भाइयों के बीच मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव में केशकाल थाना क्षेत्र के चिखलाडीही गांव में दो भाइयों के बीच मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक भूकन मरापी (25) और उसका छोटा भाई निरंजन मरापी (21) एक ही घर में रहते थे। दोनों अविवाहित थे और शराब पीने के आदी थे। इनकी मां का कुछ साल पहले देहांत हो गया था, जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे। छोटा भाई मजदूरी करता था जबकि बड़ा भाई बेरोजगार था। घर में अकसर दोनों भाइयों के बीच विवाद होते रहते थे।
विज्ञापन
घटना के दिन रात को खाना बनाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस छिड़ी, जो हिंसक रूप ले ली। आवेश में आकर निरंजन ने पास में रखे ईंट और धारदार हथियार से बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।