फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Young sarpanch murdered with sharp weapon in Balod

Balod: दोस्त के घर मिली खेरथा सरपंच की लाश, धारदार हथियार से की गई हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Aug 2024 08:59 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 26 Aug 2024 08:59 AM IST
सार

बालोद जिले में एक युवा सरपंच की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Young sarpanch murdered with sharp weapon in Balod
मृतक सरपंच का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संजारी चौकी के ग्राम क्षेत्र बाजार से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सरपंच की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है। युवा सरपंच का नाम विक्रम सिन्हा है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सरपंच की लाश एक व्यक्ति के घर में मिली है। वहीं, आने वाले कुछ महीने में सरपंच का चुनाव भी होने वाला है। कार्यकाल के अंतिम समय में उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


रामजी प्रजापति के घर मिली लाश
पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच विक्रम सिन्हा के कथित मित्र राम जी प्रजापति के घर पर लाश मिली है। राम जी प्रजापति गांव में कहता हुआ घूम रहा है कि हत्या उसने की है, लेकिन उसके द्वारा कारण नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन


क्राइम सीन किया सील, एफएसएल का इंतजार
पुलिस द्वारा घटनास्थल क्राइम सीन को सील कर दिया गया है। यहां पर अब फोरेंसिक की टीम का इंतजार है। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक की टीम पहुंचने वाली है। सूत्रों से पता चला है कि राम जी प्रजापति सरपंच विक्रम सिन्हा का दोस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में हुई जानकारी
गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं भाजपा नेता हरीश कटझरे ने बताया कि मुझे रात में तीन बजे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। धारदार हथियार से हत्या की गई है और पुलिस को सूचना देने के बाद क्राइम सीन को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विक्रम सिन्हा युवा सरपंच था। पहली बार उसने पंचायत चुनाव में हिस्सेदारी लेकर विजय प्राप्त की थी। गांव के प्रथम नागरिक की जघन्य हत्या से गांव में शोक व्याप्त है।


चल रही तफ्तीश
संजारी चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि तफ्तीश चल रही है और अभी पंचनामा की कार्रवाई भी नहीं हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed