फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man died in a road accident brother wedding was yesterday in Balrampur Ramanujganj

Balrampur Ramanujganj: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में युवक की मौत, कल हुई थी भाई की शादी

Fri, 03 May 2024 01:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 May 2024 01:33 PM IST
सार

मृतक के छोटे भाई मधु मंडल की शादी कल हुई थी वहीं आज पार्टी था। जिस कारण पूरे घर में मेहमान भरे हुए थे एवं पार्टी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी मृणाल इस बीच रामानुजगंज सब्जी लेने आया था वह अपने साथ लौकी एवं अन्य सब्जी बाइक के पीछे बांधकर जा रहा था

विज्ञापन
young man died in a road accident brother wedding was yesterday  in Balrampur Ramanujganj
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में आज सुबह 11 बजे के करीब रामानुजगंज से सब्जी लेकर अपने गांव धनगांव बाइक से जा रहे युवक की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस से राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर  वन विभाग के पुराने लकड़ी डिपो के समीप हो गई जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट लगी जिसे  एंबुलेंस से 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनगांव के मृणाल मंडल पिता केना मंडल उम्र 30 वर्ष आज सब्जी लेने रामानुजगंज आया था। जो अपनी बाइक में सब्जी पीछे बांधकर वापस अपने गांव सुबह 11 बजे के करीब आ रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से यात्री बस रणवीर आ रही थी जिससे टक्कर हो जाने के बाद मृणाल के सिर में गंभीर चोट लगी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई वही मृणाल को एंबुलेंस से 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन

 

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

मृतक के छोटे भाई मधु मंडल की शादी कल हुई थी वहीं आज पार्टी था। जिस कारण पूरे घर में मेहमान भरे हुए थे एवं पार्टी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी मृणाल इस बीच रामानुजगंज सब्जी लेने आया था वह अपने साथ लौकी एवं अन्य सब्जी बाइक के पीछे बांधकर जा रहा था इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मासूम के सिर से उठा पिता का साया

जिस घर में शादी के बाद पार्टी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी पूरे गांव में खुशी की लहर थी वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा था कि मृणाल अब हम लोगों के बीच नहीं रहा। मृणाल के लड़की 5 साल की एवं लड़का 2 साल का है दोनों मासूमों के सर से पिता का साया उठ गया।

 

तमास बिन बने रहे लोग तत्काल नहीं की मदद 

घटना के बाद मृणाल चिलचिलाती धूप में 15 से 20 मिनट पड़ा रहा बहुत से लोग मौके पर उपस्थित थे परंतु सिर्फ सब तमास बिन बने रहे। कई घटना के बाद फोटो एवं वीडियो बनाने में लग रहे तत्काल यदि अस्पताल पहुंचाया गया रहता तो शायद में   जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed