{"_id":"6891a1fb924db830570f8727","slug":"young-man-died-after-drowning-in-shabri-river-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: शबरी नदी में दर्दनाक हादसा, डूबने से युवक की हुई मौत, दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: शबरी नदी में दर्दनाक हादसा, डूबने से युवक की हुई मौत, दूसरे दिन मिला शव
Tue, 05 Aug 2025 11:47 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:47 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक नदी में युवक डूब गया। पानी में डूबने के बाद युवक लापता हो गया था।
विज्ञापन
डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर वार्ड क्रमांक 4 निवासी गुड्डू शबरी नदी में नहाने गया था, जिसके बाद से वह लापता था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
मंगलवार सुबह शबरी नदी में एक शव देखा गया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोंटा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की गई, जो सोमवार से लापता युवक गुड्डू का ही निकला। शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में युवक की मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन स्तब्ध हैं कि एक सामान्य स्नान ने जानलेवा रूप ले लिया। शबरी नदी में हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे क्षेत्र में चेतावनी और सुरक्षा उपायों की जरूरत एक बार फिर महसूस की जा रही है।