{"_id":"66a265fa0cc52cb01f0b7072","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-hazrat-nizamuddin-ambikapur-express-train-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surajpur: निजामुद्दीन अंबिकापुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, नशे का आदी बताया जा रहा छोटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surajpur: निजामुद्दीन अंबिकापुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, नशे का आदी बताया जा रहा छोटू
Thu, 25 Jul 2024 08:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 25 Jul 2024 08:19 PM IST
सार
दिल्ली से अंबिकापुर आ रही हजरत निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक खाली बोतल इकट्ठा कर बिक्री करता था।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से अंबिकापुर आ रही हजरत निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक खाली बोतल इकट्ठा कर बिक्री करता था। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी था। उसके हाथ में मिले रुमाल में सुलेशन लगा हुआ था। संभवत: रात में हो रही बारिश से बचने वह रेलवे पुलिया के पास छिपा था। इसी दौरान वह एक्सप्रेस की चपेट में आ गया होगा।
विज्ञापन
जयनगर पुलिस ने बताया कि बलरामपुर जिले के रनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदाकी निवासी 25 वर्षीय छोटू पुत्र प्रेमसागर गुप्ता घूम-घूमकर खाली बोतल इकट्ठा करता था। बीती रात करीब साढ़े 8 बजे कमलपुर ग्राम व अंबिकापुर रेलखंड के बीच आमगांव ओवरब्रिज के समीप रेलवे पोल क्रमांक 1040/15 के पास ट्रेन संख्या 18755 हजरत निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदि था और सुलेशन का भी नशा करता था, क्योंकि युवक के हाथ में रहे रुमाल में सुलेशन लगा हुआ था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिला नशेड़ियों का अड्डा
घटनास्थल पर नशेड़ियों का अड्डा होने की वजह से यहां पर युवक को पर्याप्त मात्रा में बोतल मिलीं थी, जिन्हें इकट्ठा कर उसने बोरी में रखा था। आशंका जताई जा रही है कि युवक रात में हो रही बारिश के पानी से बचने पुलिया के नीचे छिपा था। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
पुलिया के नीचे मिला शव
बताया जा रहा है ट्रेन से टकराने के बाद युवक का शव रेलवे ट्रैक से नीचे फेंका गया था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिश्रामपुर अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन बिश्रामपुर अस्पताल पहुंचे थे।