{"_id":"67adaafcaa0b792a320542ce","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-bathroom-of-his-house-in-jagdalpur-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: घर के बाथरूम में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, घर में सबसे छोटा था सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: घर के बाथरूम में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, घर में सबसे छोटा था सुनील
Thu, 13 Feb 2025 01:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:57 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में युवक ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर वार्ड में रहने वाला एक 28 वर्षीय युवक ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने परिवार के लोगों को बताया। जब तक युवक को अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सदर वार्ड निवासी सुनील नाग पुत्र संपत नाग (28) रात को बाथरूम करने के लिए अपने कमरे से निकलकर गया। इसके बाद लौटकर वापस नहीं आया। उसकी मां उसे खोजने के लिए बाहर आई। बाहर नहीं दिखने पर जब बाथरूम का दरवाजा खोल कर देखा तो बेटा फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन