{"_id":"672dfaf04ae537b0ff093a9f","slug":"young-man-committed-incest-with-girl-on-pretext-of-giving-lift-in-jagdalpur-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: लिफ्ट देने के बहाने युवती को जंगल में ले गया युवक, डरा-धमकाकर किया अनाचार; शिकायत के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: लिफ्ट देने के बहाने युवती को जंगल में ले गया युवक, डरा-धमकाकर किया अनाचार; शिकायत के बाद गिरफ्तार
Fri, 08 Nov 2024 05:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 08 Nov 2024 05:20 PM IST
सार
जगदलपुर में लिफ्ट देने के बहाने एक युवक एक युवती के जंगल में ले गया। आरोप है कि युवक ने डरा-धमकाकर उसे साथ अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोधघाट थाना क्षेत्र के लामनी पार्क घूमने गई युवती को पहचान के युवक ने घर छोड़ने के नाम पर लिफ्ट दी। उसे घर न छोड़ते हुए जंगल में ले जाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ अनाचार किया। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोधघाट क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात नवंबर के दोपहर लामनी पार्क घूमने गई थी। वापस आने के दौरान पीड़िता को राजू नायक मिला। पीड़िता को घर छोड़ देने की बात कहते हुए अपनी बाइक पर बैठाकर करकापाल जंगल ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर जबरदस्ती अनाचार किया।
विज्ञापन
पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज कर तत्काल टीम को भेजा गया। टीम द्वारा आरोपी राजू नायक (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 61(1), 296, 115(2) BNS तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
विज्ञापन