{"_id":"685c0b00933d65256d048407","slug":"yogi-baba-arrested-for-selling-ganja-in-farmhouse-yoga-ashram-about-two-kg-ganja-recovered-in-rajnandgaon-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव: फार्महाउस योग आश्रम में गांजा बेचने वाला योगी बाबा गिरफ्तार, लगभग दो किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव: फार्महाउस योग आश्रम में गांजा बेचने वाला योगी बाबा गिरफ्तार, लगभग दो किलो गांजा बरामद
Wed, 25 Jun 2025 08:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,राजनादगांव
अमर उजाला नेटवर्क,राजनादगांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 25 Jun 2025 08:39 PM IST
सार
फार्महाउस योग आश्रम में गांजा बेचने वाले एक योगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,बाबा द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री फार्म हाउस में की जा रही थी जिसके पास से 1 किलो 993 ग्राम गांजा जप्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बाबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फार्महाउस योग आश्रम में गांजा बेचने वाले एक योगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,बाबा द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री फार्म हाउस में की जा रही थी जिसके पास से 1 किलो 993 ग्राम गांजा जप्त किया गया है आरोपी विगत 10 वर्षों से गोवा में योग आश्रम चल रहा था डोंगरगढ़ में भी प्रज्ञा गिरी पहाड़ी के पास फार्म हाउस योग आश्रम से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के प्रज्ञा गिरी पहाड़ी के पास योगी बाबा कांति अग्रवाल के द्वारा अपने फार्म हाउस में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर कार्रवाई की है पुलिस ने आश्रम में छापामार कार्रवाई कर आरोपी बाबा के कब्जे से एक किलो 993 ग्राम गांजा जप्त किया है इसके साथ ही फार्म हाउस से आपत्तिजनक अनैतिक सामान बरामद किया गया है,आरोपी विगत 10 वर्षों से गोवा में योग आश्रम चल रहा था आरोपी गोवा में विदेशी पर्यटकों को योग ध्यान सीखना था इसके साथ ही आरोपी 100 से अधिक देशों की यात्रा करना पुलिस को बताया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं और पर्यटकों को गांजा बेचने का काम आरोपी बाबा के द्वारा किया जाता था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की,वही इस संबंध में डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि इसको लेकर लगातार सूचना मिल रही थी की प्रज्ञा गिरी पहाड़ी के फार्म हाउस में असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है जहां पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई जहां के फार्म हाउस ओनर योगी कांति अग्रवाल के पास से लगभग 2 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है,आरोपी ने बताया है कि वह बीते 20 वर्ष से गोवा में निवासरत और विभिन्न यूनिवर्सिटी से योग का उपाधि ली है विदेशियों को भी ट्रेनिंग देने का काम करते थे इस प्लान में वह डोंगरगढ़ आए थे और अपने योग आश्रम को डेवलप कर रहे थे,उनके कब्जे से आपत्तिजनक वस्तु गांजा जप्त किया गया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन