फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Yogasana players of Balod won medals in the 6th state level competition

Balod: योगासन खिलाड़ियों ने 6वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

Mon, 28 Jul 2025 10:58 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Jul 2025 10:58 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खिलाड़ियों ने 6वीं राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
Yogasana players of Balod won medals in the 6th state level competition
खिलाड़ियों ने 6वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य योगासन स्पोर्ट्स संघ के द्वारा 6वीं राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक 25 से 28 जुलाई के मध्य ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में किया गया। इसमें बालोद जिले से जूनियर वर्ग में युवाकांत सिन्हा अर्जुन्दा से सिल्वर मैडल, सीनियर वर्ग में धीरज शर्मा बालोद से सिल्वर मैडल, सीनियर वर्ग में तोषण कुमार भीमकन्हार डौंडी लोहारा से ने गोल्ड मैडल जीतकर बालोद जिला का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे व छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ी डोंडी लोहारा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने के पश्चात बालोद जिला का प्रतिनिधित्व किये थे, जहां उन्होंने अपने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता  विभिन्न आयु वर्ग सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में आयोजित थी। चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने दी  जाएगी। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पे महासचिव डॉक्टर मेजर सिंह, भोजेन्द्र साहू, बालोद जिले के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, सहा. क्रीड़ा अधि. स्वपन जेना, सचिव आशीष जायसवाल, शिवेंद्र बहादुर साहू, खिलेश कुमार, रीना बोरकर,  रोशन सिंह, मनीष साहू, बाला राम निषाद ने सभी पदक विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई दी है। जानकारी बालोद जिला योगासन के सचिव आशीष जायसवाल ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed