World Cup 2023: सीएम भूपेश बघेल रायपुर के इंडोर स्टेडियम में देखेंगे फाइनल मैच, फैंस को भी दिया न्यौता
world cup 2023 final: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में बड़े परदे के साथ क्रिकेट विश्वकप 2023 फाइनल मैच देखेंगे। रायपुर के क्रिकेट फैंस के साथ इस मैच का आनंद लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
world cup 2023 final: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में बड़े परदे के साथ क्रिकेट विश्वकप 2023 फाइनल मैच देखेंगे। रायपुर के क्रिकेट फैंस के साथ इस मैच का आनंद लेंगे। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को देखने के लिए प्रदेशवासी उत्साहित हैं। इस बार का फाइनल मुकाबला को सीएम भूपेश बघेल रायपुरियंस क्रिकेटर फैंस के साथ देखेंगे। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर आमंतित्र किया है।
सीएम भूपेश बघेल इस मैच को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। चुनाव खत्म होने के बाद सीएम इस मैच का आनंद लेंगे। इस मैच को रायपुर के क्रिकेटप्रेमियों के साथ बड़े परदे में देखेंगे। इसे लेकर इंडोर स्टेडियम में बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं। इसके लिए खास तैयारी कर ली गई है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर पोस्ट कर लिखा कि आप सादर आमंत्रित हैं। हम सब साथ बैठकर क्रिकेट विश्वकप 2023 के ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में बड़े परदे के साथ क्रिकेट विश्वकप 2023 फाइनल मैच देखेंगे। रायपुर के क्रिकेट फैंस के साथ इस मैच का आनंद लेंगे।
सूचना: स्थान परिवर्तन
🇮🇳चक दे इंडिया🇮🇳
कल हम सब साथ बैठकर क्रिकेट विश्वकप 2023 के ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे.
आप सादर आमंत्रित हैं.
📍इंडोर स्टेडियम, रायपुर
🕜 दोपहर 01:30 बजे से
🗓️ 19/11/2023#जीतेगा_भारत pic.twitter.com/zDpEypQj7Pविज्ञापन विज्ञापन— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 18, 2023