{"_id":"6630ce6ee687467e9c0fac7a","slug":"workers-working-in-amdai-mines-injured-after-being-hit-by-ied-in-narayanpur-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narayanpur: आईईडी की चपेट में आने से आमदई माइंस में कार्यरत मजदूर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narayanpur: आईईडी की चपेट में आने से आमदई माइंस में कार्यरत मजदूर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित
Tue, 30 Apr 2024 04:27 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:27 PM IST
सार
नारायणपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतुत को अंजाम दिया है। नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से आमदई माइंस में कार्यरत मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर मुनेश पटेल छोटेडोंगर राजपुर का निवासी है।
विज्ञापन
घायल मजदूर का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारायणपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतुत को अंजाम दिया है। नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से आमदई माइंस में कार्यरत मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर मुनेश पटेल छोटेडोंगर राजपुर का निवासी है। मजदूर आमदई खदान आर पाइंट में खाना खाने के लिए जा रहा था तभी मजदूर मुनेश पटेल का पांव आईईडी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
घायल मजदूर को छोटेडोगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बता दें कि नक्सली शुरू से ही आमदई माइंस का विरोध करते आ रहे हैं और आए दिन आमदई माइंस के वाहनों में आगजनी, गोली बारी, आईईडी ब्लास्ट और हत्या कर दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन