फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Workers and 10 children of the district were freed from the brick kiln of Telangana in Gariaband

Gariaband: तेलंगाना के ईंट भट्ठा से मुक्त कराये गये जिले के श्रमिक और 10 बच्चे, सभी ने जताया प्रशासन का आभार

Fri, 23 Feb 2024 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

गरियाबंद विकासखंड देवभोग अंतर्गत ग्राम दरलीपारा के 15 श्रमिकों एवं 10 बच्चों सहित कुल 25 लोगों को तेलंगाना राज्य के ईंट भट्ठे से मुक्त कराकर सकुशल जिला लाया गया।

विज्ञापन
Workers and 10 children of the district were freed from the brick kiln of Telangana in Gariaband
तेलंगाना से मुक्त कराये गये जिले के श्रमिक और 10 बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद विकासखंड देवभोग अंतर्गत ग्राम दरलीपारा के 15 श्रमिकों एवं 10 बच्चों सहित कुल 25 लोगों को तेलंगाना राज्य के ईंट भट्ठे से मुक्त कराकर सकुशल जिला लाया गया। श्रम पदाधिकारी गरियाबंद ने बताया कि तेलंगाना राज्य के एमएमएस, टीएनआर ईट भट्ठा मालिक  किशोर बाबू, ग्राम कोईलागुडेम,जिला यदाद्रीभुवनागिरी के द्वारा गरियाबंद के श्रमिकों को बंधक बनाकर कार्य कराये जाने संबंधी सूचना श्रमिकों के परिजनो से प्राप्त हुई थी। 

विज्ञापन

 

परिजनों द्वारा 19 फरवरी 2024 को कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर अपने परिवार को सकुशल गृह ग्राम लाने के लिए निवेदन किया गया था। उक्त संबंध में त्वरित कार्यवाही किये जाने रामनाथ श्रम पदाधिकारी, जिला- यदाद्रिभुवनागिरी (तेलंगाना) को दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर, जिला गरियाबंद के निवासी जिन्हे श्रमिक कार्य के लिए ग्राम कोईलागुडेम, जिला - यदाद्रीभुवनागिरी लाया गया था, उक्त श्रमिको को अवमुक्त किये जाने का अनुरोध किया गया। 

विज्ञापन

 

जिसके परिपालन में यदाद्रिभुवनागिरी जिला प्रशासन के सहयोग से ईट भट्ठे में कार्यरत सभी 15 श्रमिको एवं 10 बच्चे सहित कुल 25 व्यक्तियों को जिला गरियाबंद निवासी होने का पहचान एवं पुष्टि किया जाकर तत्काल कार्यावाही करते हुए दिनांक 20 फरवरी 2024 को रात्रि में ट्रेन के माध्यम से गृह ग्राम/जिला के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी श्रमिक 21 फरवरी 2024 को रायपुर सकुशल पहुंचने के उपरांत श्रमिकों के द्वारा कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला-गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर सकुशल गृहग्राम/जिला पहुंचने की जानकारी देते हुए जिला प्रशासन यदाद्रिभुवनागिरी का समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही हेतु अभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed