फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Worker dies due to electric shock in ACC cement factory in Bhilai

Bhilai: एसीसी सीमेंट फैक्टरी में करंट लगने से मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Aug 2024 04:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: श्याम जी. Updated Thu, 01 Aug 2024 04:06 PM IST
सार

भिलाई में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Worker dies due to electric shock in ACC cement factory in Bhilai
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एसीसी सीमेंट फैक्टरी में काम के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मजदूर हाई वोल्टेज करंट से पूरी तरह झुलस गया था। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अन्य कर्मचारियों ने स्पर्श हॉस्पिटल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मो. आबिद (28) निवासी जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 विश्वकर्मा चौक के रूप में हुई है। वह एसीसी सीमेंट प्लांट में पिछले 10-12 साल से इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम कर रहा था। वह अपने दो बच्चे और पत्नी के साथ रहता था। रोजाना की तरह आबिद काम पर फैक्टरी गया था।
विज्ञापन


गोडाउन में करंट सप्लाई की खराबी को सुधार कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया और उसका शरीर काला पड़ गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जामुल पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed