फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman washed away 20 kilometers away in swollen river

CG: उफनाती हुई नदी में बहकर 20 किलोमीटर दूर पहुंची महिला, मछुआरों ने बचाई जान; पैरों में बंधी है जंजीर

Thu, 01 Aug 2024 03:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 01 Aug 2024 03:54 PM IST
सार

महानदी में बहती हुई एक महिला 20 किलोमीटर दूर चली गई। यहां मछुआरों ने किसी तरह महिला को बचाया। बताया जा रहा है कि महिला के पैरों में जंजीर बंधी हुई है।
 

विज्ञापन
Woman washed away 20 kilometers away in swollen river
महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिसा के झारसुगडा थाना क्षेत्र के पुसल्दा गांव के मछुआरों ने उफनती महानदी में बहती हुई एक महिला को सुरक्षित बचाया है। मछुआरों के द्वारा महिला से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम सरोजनी रणवीर बताते हुए कहा कि वह नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोर्रा गांव की रहने वाली है और तकरीबन 20 किलोमीटर दूर बहकर यहां तक पहुंची है। 

विज्ञापन


महिला के पैरों में बंधी लोहे की जंजीर
उफनती हुई महानदी में 20 किलोमीटर तक बहकर आई महिला के दोनों पैरों में लोहे की जंजीर से बंधे होने के बावजूद महिला की जान बच गई। इसके बाद से उसे बचाने वाले मछुआरों भी इसे आश्चर्य मान रहे हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और महिला को उसके गांव भेजने की तैयारी की जा रही है।  
विज्ञापन


मानसिक रूप से बीमार लग रही महिला  
महानदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने बताया कि उन लोगों ने महिला को देखे तो वह बहकर आ रही थी बाकी जो लोग थे उन लोगों ने देखा। जैसे पास में किनारे दिखी तो सभी दौड़कर गये, उसे बचाकर लाये और नाव में लाकर बैठाया। उसको खाना-पानी और कपड़ा लाकर दिया है। महिला के पैरों में लोहे की जंजीर बंधी होने से आशंका जताई जा रही है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed