{"_id":"66b610471028d0b25907d500","slug":"woman-was-washed-away-in-strong-current-of-water-in-balrampur-ramanujganj-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पानी के तेज बहाव में बही महिला, खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गई थी रजवंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पानी के तेज बहाव में बही महिला, खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गई थी रजवंती
Fri, 09 Aug 2024 06:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:19 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक महिला नाले में गिर गई। पानी के तेज बहाव में महिला बह गई। अभी तक महिला का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
नाले में बही महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चेरा में शुक्रवार दोपहर 12 के करीब गांव के जंगल की ओर नाले को पार करने के दौरान पंडो जनजाति की महिला का पैर फिसलने से वह बह गई। महिला का अब तक पता नहीं चल सका है। उसके साथ गई अन्य महिलाओं ने काफी खोजने का प्रयास किया। वहीं, इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल एसडीआरएफ की टीम को भेजे जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, दोपहर एक बजे के करीब ग्राम चेरा की पांच महिलाएं, जिसमें रजवंती पंडो पुत्री राम लोचन पंडो भी थी, जो खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गई थी। सभी महिलाएं पांगन नदी में मिलने वाले बघुवार नाला को पार करके दूसरी ओर जा रही थी। इस दौरान चार महिलाएं तो निकल गईं। वहीं, रजवंती फिसल गई और बहने लगी।
विज्ञापन
साथ में मौजूद महिलाओं ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह आगे निकल गई। चारों महिलाओं द्वारा घंटो तक उसे खोजने का प्रयास किया गया। वहीं, इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को भी दी गई। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को भी बताया गया, जिनके द्वारा तत्काल एसडीआरएफ की टीम को मौके पर जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन