फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   woman's ex-husband arrested for killing couple in chhattisgarhin ambikapur

Chhattisgarh में EX निकला कातिल:युवक को मारा, पूर्व पत्नी से किया दुष्कर्म, फिर पेड़ पर टांगा अर्धनग्न शव

Tue, 04 Oct 2022 06:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Oct 2022 06:44 PM IST
सार

घर में आशाराम और बच्चे के लहूलुहान हालत में मिलने व बहू के गायब होने से परिजनों सहित सभी को उस पर ही शक हुआ। बाद में उर्वशी का शव 40 किमी दूर उदयपुर क्षेत्र के जंगल में मिला। वहीं डेढ़ साल का बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
woman's ex-husband arrested for killing couple in chhattisgarhin ambikapur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूर्व पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में डबल मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पूर्व पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने ही रविवार देर रात घर में घुसकर महिला के पति की हत्या की और बच्चे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर महिला को अगवा कर जंगल में ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर अर्धनग्न शव पेड़ से लटका दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरी शादी करने के चलते महिला से नाराज था। मामला मणिपुर चौकी क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh में डबल मर्डर: पति का घर में, पत्नी का 40 किमी दूर पेड़ पर लटका मिला अर्धनग्न शव



आशाराम की बाइक भी आरोपी के घर से बरामद

जानकारी के मुताबिक, थोर गांव निवासी आशाराम (25) और उसकी पत्नी उर्वशी (23) की हत्या कर दी गई थी। आशाराम का शव घर में मिला था। वहीं पास ही उसका डेढ़ साल का बच्चा खून से लथपथ मिला था। जबकि उर्वशी का शव घर से करीब 40 किमी दूर उदयपुर क्षेत्र के जंगल में पेड़ से अर्धनग्न हालत में लटका हुआ मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड में लखनपुर निवासी राजेश रजक को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से वह भाग निकला था। पुलिस ने उसके घर से आशाराम की बाइक भी बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी छोड़कर गई तो रखने लगा रंजिश
हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया था। इस बीच टीम को पता चला कि उर्वशी की करीब पांच साल पहले राजेश से शादी हुई थी। इस पर संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10 बजे थोर गांव पहुंचा। वहां उर्मिला का नाम लेकर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला आरोपी राजेश ने गाय बांधने वाले खूंटे से आशाराम पर वार कर दिया। इसके बाद डेढ़ साल के बच्चे पर भी हमला किया। 
विज्ञापन



मोबाइल सर्विलांस से आरोपी तक पहुंची पुलिस

आरोपी राजेश इसके बाद उर्मिला को डरा धमका कर अपने साथ ले गया। फिर जंगल में दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और अर्धनग्न शव पेड़ से लटका दिया। आशाराम की बाइक राजेश के घर से बरामद होने के बाद पुलिस का संदेह पक्का हो गया। उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया और फिर साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इसे पहले ही अवैध संबंधों या पुरानी रंजिश में की गई वारदात को लेकर आशंका जता रही थी। 

मां पहुंची तो खून से लथपथ मिला था बेटा-पोता
आशाराम (25) अपनी पत्नी उर्वशी (23) और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहता था। घर के दूसरे हिस्से में उसके माता-पिता रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जब माता-पिता उठे तो बहुत देर तक घर में आशाराम का परिवार नहीं दिखाई दिया। इस पर मां देखने के लिए पहुंची तो कमरे के अंदर आशाराम और उसका डेढ़ साल का बेटा खून से लथपथ पड़े हुए थे। इस पर ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आशाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोपहर में उसकी पत्नी उर्वशी का शव भी जंगल से बरामद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed