फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   woman Naxal who had surrendered last week allegedly commits suicide in Dantewada, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली ने पुलिस कार्यालय के विश्राम कक्ष में की आत्महत्या

Wed, 24 Feb 2021 07:35 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, दंतेवाड़ा
पीटीआई, दंतेवाड़ा Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Feb 2021 07:35 AM IST
विज्ञापन
woman Naxal who had surrendered last week allegedly commits suicide in Dantewada, Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने विश्राम कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में आत्मसमर्पित महिला नक्सली पांडे कवासी (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर इस महीने की 19 तारीख को पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली जोगी कवासी और महिला नक्सली पांडे कवासी ने आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने के बाद से पांडे कवासी डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में अन्य महिला नक्सली जोगी कवासी के साथ रह रही थी। इस दौरान दो महिला पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद पांडे कवासी नहाने चली गई। इसकी जानकारी उसने जोगी कवासी और अन्य दो महिला पुलिस कर्मियों को दी थी। जब लगभग 20 मिनट बाद भी पांडे कवासी बाथरूम से बाहर नहीं निकली तब जोगी कवासी और अन्य दो महिला आरक्षकों ने दरवाजे को धक्का देकर खोला। वहां उन्होंने देखा कि पांडे कवासी ने खिड़की के सहारे गमछे से फांसी लगा ली है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद चिकित्सक भी महिला विश्राम कक्ष पहुंच गए थे जहां उन्होंने परीक्षण के बाद पांडे कवासी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed