फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   woman murdered on suspicion of witchcraft in chhattisgarh balrampur

जादू-टोने के शक में हत्या: छत्तीसगढ़ में पति-बेटे के सामने महिला को घसीटकर ले गए, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 03 Jan 2023 06:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Jan 2023 06:49 PM IST
सार

शंकरगढ़ थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि पता चला कि आरोपियों के परिवार में बच्चों की तबीयत खराब थी। उन्हें शक था कि पहाड़ी कोरवा महिला लाली जादू-टोना करती है। पहले भी इसे लेकर उन्होंने लाली से मारपीट की थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
woman murdered on suspicion of witchcraft in chhattisgarh balrampur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जादू-टोने के शक में करीब आधा दर्जन लोगों ने पीट-पीटकर एक महिला की हत्या कर दी। आरोपी पहले महिला को उसके पति और बेटे के सामने ही लाठी-डंडे से पीटते रहे। उन्होंने बीच-बचाव किया तो उनको भी पीटा। इसके बाद महिला को घसीटकर जंगल में ले गए और वहां पीटकर उसे मार डाला। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्र डूमरपान निवासी लाल कोरवा (54) अपने पति दशरथ कोरवा और सांझू कोरवा के साथ रहती थी। सोमवार शाम करीब 4 बजे गांव के ही करीब आधा दर्जन लोग उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि इसमें मंगलसाय, बंधन, भगतू, बलसा, सकेंद्रा ने लाली पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर हमला कर दिया। लाली को पिटते देख दशरथ और सांझू ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। 
विज्ञापन




जंगल ले जाकर मार डाला
इसके बाद लाली को वहां से घसीटकर आरोपी वहां से जंगल की ओर ले गए। तराई में लाली को लाठी-डंडे से इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। आरोपियों के जाने के बाद पिता-पुत्र जब लाली को तलाश करने के लिए निकले तो देर शाम जंगल में उसका शव मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता-पुत्र की एफआईआर पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed