{"_id":"68fb0ad2d3e6eec3cc013123","slug":"woman-molested-in-pvr-policeman-also-beaten-up-for-protesting-5-arrested-including-transporter-in-bhilai-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai News: पीवीआर में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पुलिसकर्मी से भी मारपीट, ट्रांसपोर्टर समेत 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai News: पीवीआर में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पुलिसकर्मी से भी मारपीट, ट्रांसपोर्टर समेत 5 गिरफ्तार
Fri, 24 Oct 2025 10:43 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:43 AM IST
सार
नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल के पीवीआर सिनेमा में एक महिला अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंची थी। इसी दौरान सीट को लेकर महिला और ट्रांसपोर्टर सुजीत कुमार साव के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुजीत ने महिला के साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्मृति नगर चौकी पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
घटना बुधवार की है। नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल के पीवीआर सिनेमा में एक महिला अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंची थी। इसी दौरान सीट को लेकर महिला और ट्रांसपोर्टर सुजीत कुमार साव के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुजीत ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला और उसके बेटे द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया और मॉल के बाहर महिला के बेटे तथा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी।
मामले की सूचना पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया, लेकिन वहाँ भी आरोपियों ने हंगामा किया और ड्यूटी में तैनात आरक्षक से गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित महिला और आरक्षक की शिकायत पर ट्रांसपोर्टर सुजीत कुमार साव, उसके रिश्तेदार सुजीत साव, शिवपूजन साव, मधुसूदन साव, सागर साव और जिगर साव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
स्मृति नगर पुलिस ने आरोपियों की हरकतों को देखते हुए घटनास्थल पर आरोपियों का जुलूस निकालकर घटना का रीक्रिएशन कराया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।