{"_id":"66b5fadeaa63480fda062e14","slug":"woman-dies-of-swine-flu-in-korea-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोरिया में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोरिया में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा था इलाज
Fri, 09 Aug 2024 04:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:48 PM IST
सार
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और कोरिया जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है। कोरिया में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। कोरिया जिले निवासी एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वहीं, कोरिया के पड़ोसी जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी बुजुर्ग का इलाज बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोरिया के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी धनेश्वरी बाई को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे चार अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कोरिया जिले के सीएमएचओ डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि महिला वैटिंलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। स्वाइन फ्लू संक्रामक है। इस कारण संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी। वही चिरमिरी के हल्दीबाड़ी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग नरेश चंद्र शाह को सात अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन