फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman dies due to elephant attack DFO reached the spot made villagers aware in Balrampur Ramanujganj

Balrampur Ramanujganj: हाथी के हमले से महिला की मौत, मौके पर पहुंचे डीएफओ, ग्रामीणों को किया जागरुक

Wed, 16 Apr 2025 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Apr 2025 06:03 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर सर्किल के रजखेता के फोकनी जंगल में महुआ चुनने गई बुजुर्ग महिला पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman dies due to elephant attack DFO reached the spot made villagers aware in Balrampur Ramanujganj
हाथी के हमले से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर सर्किल के रजखेता के फोकनी जंगल में महुआ चुनने गई बुजुर्ग महिला पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना उपरांत मौके पर तत्काल डीएफओ अशोक कुमार तिवारी वनकर्मियों के साथ पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि 25 हज़ार रुपए प्रदान कर गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की समझाइश दी।

विज्ञापन


डीएफओ अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि ग्राम स्याही थाना बसंतपुर निवासी 58 वर्षीय यशोदा दास पति अमर दास अपने घर से सुबह करीब 6 बजे महुआ चुनने के लिए अपने घर से करीब 7 किमी. दूर रजखेता के फोकनी जंगल कक्ष क्रमांक आरएफ 753 में गई हुई थी। सुबह करीब 7 बजे एक दंतैल हाथी से सामना हो गया। हाथी ने महिला पर हमला कर दिया महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना उपरांत मौके पर तत्काल डीएफओ अशोक कुमार तिवारी, एसडीओ अनिल सिंह पैकरा पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि 25 हज़ार रुपए प्रदान कर मृतिका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की समझाइश दी। वही एक सप्ताह पहले से वन विभाग के द्वारा गांव -गांव में लाउडस्पीकर से अनाउंस कराया जा रहा हैं कि गांव के ग्रामीण हाथी से दूरी बनाकर रखें, गांव गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। वाड्रफनगर सर्किल के जंगलों में दो दंतैल हाथी एक सप्ताह से अलग-अलग  विचरण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed